राजस्थान के जालोर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 27 अप्रैल 2026 की रात बागोड़ा उपखंड के नई मोरसीम गांव में शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं।
शादी के बिंदौरी कार्यक्रम में 22 साल की नवविवाहिता दीपू राजपुरोहित डांस कर रही थीं। माहौल खुशियों से भरा था, तभी अचानक उन्हें चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर मोरसीम के CHC अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में मौत की वजह हार्ट अटैक यानी कार्डियक अरेस्ट बताई है। हैरानी की बात यह है कि दीपू को पहले किसी गंभीर बीमारी की जानकारी नहीं थी।
बताया जा रहा है कि दीपू की शादी करीब 4 महीने पहले ही सांचौर के सातड़ा गांव से मुंबई के कारोबारी दिलीप राजपुरोहित से हुई थी। शादी के बाद वह पहली बार अपने ननिहाल आई थीं, जहां यह दुखद घटना हो गई।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि डांस करते-करते करीब 10 मिनट बाद वह अचानक गिर जाती हैं।
इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। जहां कुछ देर पहले शादी की खुशियां थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार सदमे में है और हर कोई इस अचानक हुई मौत से स्तब्ध है।
Comments
Write Comment